कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: दिवंगत राशन डीलर रामदास सिंह की पत्नी कलपेन्द्र सिंह को मृतक आश्रित के रूप में मिला दुकान का आवंटन

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में सौंपा दुकान आवंटन का स्वीकृति पत्र।

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में दिवंगत उचित दर विक्रेता श्री रामदास सिंह, नगर पंचायत राजपुर, तहसील सिकंदरा की पत्नी श्रीमती कलपेन्द्र सिंह को मृतक आश्रित के रूप में उचित दर दुकान आवंटन संबंधी स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि उचित दर विक्रेता श्री रामदास सिंह का आकस्मिक निधन दिनांक 12 फरवरी 2026 को हो गया था, जिसके उपरांत उनकी उचित दर दुकान का अनुबंध समाप्त कर दिया गया था। उनकी पत्नी द्वारा मृतक आश्रित के रूप में उचित दर दुकान अपने नाम आवंटित किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक दिनांक 31 जुलाई 2026 में आवेदन पर विचार करते हुए सर्वसम्मति से श्रीमती कलपेन्द्र सिंह के नाम उचित दर दुकान आवंटित किए जाने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह की अनुमति के क्रम में आज संबंधित को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

स्वीकृति के उपरांत श्रीमती कलपेन्द्र सिंह द्वारा उचित दर दुकान से संबंधित राशनकार्डों के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का नियमानुसार उठान एवं वितरण किया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने संबंधित को शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से दुकान का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: नव भारत साक्षरता कार्यक्रम में लापरवाही पर भड़के बीएसए, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अंतिम चेतावनी


 

Related Articles

AD
Back to top button