उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: दो नाबालिग बहनों को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, रूरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बच्चियों को सकुशल बरामद कर भेजा घर, रूरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा गया आरोपी इरफान

कानपुर देहात। जनपद में महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रूरा थाना पुलिस ने दो नाबालिग बहनों को बहला-फुसलाकर ले जाने और उनमें से एक के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों पीड़िताओं को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था।

रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने 13 अगस्त को तहरीर दी थी कि गांव का ही इरफान (22 वर्ष) उसकी 16 और 13 वर्ष की दो नाबालिग बेटियों को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बहनों को सकुशल बरामद किया। बयान दर्ज होने के बाद 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं।

थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी इरफान पुत्र हसन अली निवासी ग्राम इंदरूख को रूरा रेलवे स्टेशन पर टिकट घर के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।


ये भी पढे-  कानपुर देहात में विवाहिता की दहेज हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस ने दबोचा


Related Articles

AD
Back to top button