कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: गजनेर में ट्रक चालक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनोज कुमार पाल के रूप में हुई है।

कानपुर देहात: जनपद के गजनेर थाना क्षेत्र के बिल्टी गांव में गुरुवार देर रात एक ट्रक चालक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनोज कुमार पाल के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि मनोज कुमार पेशे से ट्रक चालक थे। गुरुवार रात वह ट्रक लेकर घर लौटे थे और देर रात उन्होंने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।काफी देर तक कमरे से कोई आहट न मिलने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो मनोज का शव फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर ले गए। जहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया। मृतक की पत्नी ममता,पुत्रियां काव्या,मानसी और पुत्र उत्कर्ष पाल का रो रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना मिलने पर गजनेर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: गजनेर में थाना प्रभारी सनत कुमार ने की जनसुनवाई,दिए सख्त निर्देश


 

Related Articles

AD
Back to top button