कानपुर देहात: शिवली में 35 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,छत के कुंडे से लगाई फांसी
परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: जनपद के शिवली कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव में गुरुवार रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक की पहचान रामभरोसे के 35 वर्षीय पुत्र सर्वेश कुमार के रूप में हुई है।सर्वेश की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व रीमा से हुई थी।उनके तीन बच्चे 14 वर्षीय पायल,11 वर्षीय साक्षी और 7 वर्षीय शिवांश हैं।घटना की सूचना मृतक के पिता रामभरोसे ने पुलिस को दी।उन्होंने बताया कि सर्वेश ने घर के अंदर बने कमरे में छत पर लगे कुंडे के सहारे फांसी लगा ली थी।परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना से मृतक की मां रामदुलारी,पिता रामभरोसे,पत्नी रीमा समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढे- कानपुर देहात: नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाला एक वांछित गिरफ्तार



