कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: कंपोजिट ग्रांट खर्च न करने पर बीएसए ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

सभी संबंधित अधिकारी और प्रधानाध्यापक आगामी तीन कार्य दिवसों के भीतर नियमों के अनुसार धनराशि का व्यय सुनिश्चित करें।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। जिले के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और संविलियन विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट की धनराशि खर्च न करने और उसकी फीडिंग प्रबंध पोर्टल पर न करने को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने कड़ा रुख अपनाया है।

बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अंतिम चेतावनी दी है। पत्र के अनुसार 3 अगस्त 2026 को विद्यालयों के एसएमसी खातों में भेजी गई कंपोजिट ग्रांट और ईको क्लब के गठन की ग्रांट के खर्च की समीक्षा की गई थी।

समीक्षा में पाया गया कि धनराशि ट्रांसफर होने के बावजूद विद्यालयों द्वारा बेहद कम खर्च किया गया है। विभाग के निर्देशों का पालन न होने की वजह से उत्तर प्रदेश राज्य स्तर पर जनपद कानपुर देहात की स्थिति काफी असंतोषजनक प्रदर्शित हो रही है। बीएसए आशीष कुमार पाण्डेय ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि सभी संबंधित अधिकारी और प्रधानाध्यापक आगामी तीन कार्य दिवसों के भीतर नियमों के अनुसार धनराशि का व्यय सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही खर्च की गई धनराशि की शत-प्रतिशत फीडिंग प्रबंध पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए। यदि निर्धारित समय में आदेश का पालन नहीं किया गया तो इसे विभागीय आदेशों की अवहेलना और कार्य में लापरवाही मानते हुए कार्यवाही होगी।

Related Articles

AD
Back to top button