कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

महिला मित्र से मिलने तमंचा लेकर ईको कार से आ रहा था मैनपुरी का शातिर: मंगलपुर पुलिस ने झींझक बॉर्डर पर दबोचा, 4 कारतूस बरामद

पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा आरोपी, 32 बोर का तमंचा और ईको कार जब्त, दर्ज हैं दुष्कर्म समेत कई मुकदमे

कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत kanpur dehat mangalpur police illegal weapon arrest मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना मंगलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान ईको कार सवार एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त मैनपुरी जिले का रहने वाला है और उस पर पूर्व से कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

चेकिंग के दौरान गाड़ी छोड़ भागने की कोशिश

घटनाक्रम के अनुसार मंगलपुर पुलिस टीम नहर पुल झींझक के पास सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि झींझक की तरफ से एक व्यक्ति ईको कार में अवैध देशी तमंचा लेकर आ रहा है। सूचना पर सतर्क हुई पुलिस टीम तत्काल रूरा रोड बॉर्डर स्थित जेपी स्कूल के पास पहुंची और निगरानी बढ़ा दी। कुछ ही देर में तेज रफ्तार ईको कार आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही चालक ने गाड़ी रोककर नीचे उतरकर भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

तलाशी में असलहा बरामद और हुआ बड़ा खुलासा

तलाशी लेने पर पकड़े गए व्यक्ति के पास से 32 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपनी पहचान परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह (उम्र 42 वर्ष), निवासी ग्राम शिवपुरी अघार, थाना एलाऊ, जनपद मैनपुरी के रूप में बताई। kanpur dehat mangalpur police illegal weapon arrest के तहत की गई पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि थाना मंगलपुर क्षेत्र की एक महिला से उसके कई वर्षों से संबंध हैं और वह उसी से मिलने आ रहा था। उसने सुरक्षा के नाम पर असलहा पास रखने की बात कही।

दर्ज हैं दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट के संगीन मामले

पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि अभियुक्त परमवीर यादव पर मैनपुरी के थानों में दुष्कर्म, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, मारपीट व एससी/एसटी एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए ईको कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 में सीज कर दिया है। चौकी प्रभारी झींझक अवनीश कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, मुख्य आरक्षी दिग्विजय सिंह, सुमित चौधरी, मधुर कुमार और रघुराज की टीम ने विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया। kanpur dehat mangalpur police illegal weapon arrest से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगी है।


ये भी पढे- आशीर्वाद का दिया से रोशन हुआ पुखरायां: कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने किया सेवा संकल्प अभियान का भव्य आगाज, उमड़ा जनसैलाब


Related Articles

AD
Back to top button