कानपुर देहात: रनिया कस्बे को नारीखेत बिजली घर से जोड़ने की कवायत के चलते साढ़े पांच घंटे बंद रही बिजली
राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अधिशासी अभियंता से बात कर काम रुकवाने के दिए आदेश।

- ओवरलोड के चलते रनिया कस्बे को नारीखेत फीडर से जोड़ना चाहते हैं विद्युत अधिकारी।
- उद्यमियों के आगे नतमस्तक बिजली विभाग के अधिकारी।
रनियां। उमस भरी गर्मी में रनिया टाउन एरिया की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है पिछले 5 दिनों से हालात यह हो गए हैं कि रोजाना 24 घंटे में महज 16 से 17 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। बीते कई दिनों से ओवरलोड के चलते रनिया टाउन की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है, जबकि अन्य 11 में से 10 फीडरों की विद्युत आपूर्ति हो रही है। जो की सभी 10 फीडर फैक्ट्री से जुड़े फीडर है। कस्बा वाशी इसी बात को लेकर काफी परेशान है कि जैसे ही ओवरलोड होता है रनिया टाउन की बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। फैक्ट्रियां हो या कस्बे के लोग सभी के लिए सामान्य व्यवस्था होनी चाहिए। गुरुवार को भी रनिया कस्बे की साढ़े पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही, इस दौरान लगभग 30 हजार की आबादी भीषण गर्मी में परेशान रही।
रनिया बिजली घर में लोड कम करने के चक्कर में रनिया टाउन को यहां से अलग करके नारीखेत बिजली घर में जोड़ने की जुगत भिड़ा रहे हैं, जबकि उनके पास ऐसा करने का कोई सरकारी आदेश नहीं है। अधिकारियों की मनमानी के चलते गुरुवार को रनिया टाउन की बिजली बंद करके शिफ्टिंग के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने प्रयास किया, स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया, तथा जानकारी राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला को दी। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अधिशासी अभियंता से बात कर शिफ्टिंग का कार्य न करने को कहा।
इसके बात शाम लगभग 5:30 बजे विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकी। एसडीओ इसे अस्थाई तौर पर जोड़ने की बात कह रहे हैं। रनिया में चिराना रोड पर बिजली घर संचालित है बिजली घर की स्थापना के बाद से ही रनिया के लोगों को यहां से बिजली आपूर्ति की जा रही है। एक दशक पहले तक रनिया बिजली घर में करीब एक सैकड़ा गांव जुड़े होने के चलते रनिया टाउन की आपूर्ति बाधित होती थी और लोकल फाल्ट के चलते रनिया कस्बा के लोगों को शासन क्षेत्र शेड्यूल के आधार पर आपूर्ति नहीं मिलती थी स्थानीय लोगों ने पूर्व सदर विधायक दिवंगत रामस्वरूप सिंह गौर से समस्या बताई तो उन्होंने के जनहित मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी विधायक निधि से 23 लाख रुपए का एस्टीमेट जमा करके रनिया टाउन का अलग फीडर का निर्माण 2016 में कराया था।
इसके बाद रनिया के लोगों को निर्वाध बिजली मिल रही थी लेकिन गुरुवार को दोपहर साढ़े 11 बजे रनिया टाउन की बिजली बंद करके टाउन एरिया के फीडर को नारी खेत न्यू रनिया के फीडर से जोड़ने की कवायत शुरू की गई। लेकिन शाम होते होते स्थानीय लोगों में जब इसकी सुगबुगाहट शुरू हुई तो इसका विरोध शुरू हो गया। तो लोगों ने राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला को अवगत कराया।
इस पर तत्काल राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अधिशासी अभियंता को कम बंद करवाने को कहा। बता दें कि बीते 29 सितंबर 2025 को भी लाइन शिफ्टिंग के लिए पल गाड़े गए थे लेकिन जैसे ही जानकारी राज्य मंत्री को हुई थी तो उन्होंने तुरंत ए से कहकर काम रुकवाने का आदेश दिया था इसके बावजूद दोबारा फिर से विद्युत विभाग बिना सरकारी आदेश के शिफ्टिंग का कार्य करना चाहता है। इस संबंध में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि रनिया के लोगों की शिकायत पर उन्होंने अधिशासी अभियंता से बात कर तत्काल काम को रोक दिया गया है।
ये भी पढे- कानपुर देहात: इग्नू द्वारा संचालित कोर्स में प्रवेश को लेकर जन जागरूकता वेबिनार आयोजित



