भारी बारिश का अलर्ट: कानपुर देहात में आज कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद, शिक्षकों ने बीएसए का जताया आभार
बीएसए के संवेदनशील निर्णय की शिक्षकों और अभिभावकों ने की सराहना

राजेश कटियार, कानपुर देहात। भारी बारिश की चेतावनी के बीच बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कानपुर देहात में 3 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों का अनुपालन करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने यह आदेश जारी किया, जो जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, प्राइवेट, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।
जलभराव और खराब मौसम के कारण बच्चों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए समय पर लिए गए इस संवेदनशील और त्वरित निर्णय की शिक्षक संगठनों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और अभिभावकों ने सराहना करते हुए बीएसए का आभार जताया है। वहीं बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।



