मनावा गांव में सर्पदंश से छात्रा की मौत: झाड़फूंक के चक्कर में बिगड़ी हालत, हैलट पहुंचते ही तोड़ा दम
रात में सोते समय जहरीले सांप ने डसा, सपेरे ने डिब्बे में बंद किया सर्प, तहसीलदार ने भेजी जांच टीम
कानपुर देहात। जनपद के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनावा में kanpur dehat snake bite की एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां मंगलवार देर रात सोते समय जहरीले सांप के डसने से कक्षा नौवीं की एक छात्रा की जान चली गई। अंधविश्वास और झाड़फूंक के चक्कर में समय गंवाने के कारण छात्रा की हालत बिगड़ती चली गई और अंततः कानपुर के हैलट अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
देर रात सोते समय सांप ने डसा, सपेरे ने पकड़ा सर्प
मनावा गांव निवासी राजू की पुत्री अंशिका मंगलवार रात अपने कमरे में सो रही थी। रात करीब 1:30 बजे अचानक एक जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। छात्रा की तेज चीख-पुकार सुनकर परिजन आनन-फानन में जागे। परिजनों ने तुरंत एक सपेरे को बुलाया, जिसने मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया। परिजनों ने पहले कुछ समय झाड़फूंक के चक्कर में गंवा दिया, जिससे जहर तेजी से पूरे शरीर में फैलने लगा।
ये वीडियो देखे-
सीएचसी से हैलट रेफर, रास्ते में तोड़ा दम
अंशिका की हालत गंभीर होते देख परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए तुरंत कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर हैलट पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हैलट के आपातकालीन वार्ड में परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की असमय मौत से पिता राजू, मां रमाकांती, बहनें रीतिका, रागिनी, विनीता और भाई नैतिक का रो-रोकर बुरा हाल है।
तहसीलदार ने बैठाई जांच, दैवीय आपदा राहत की प्रक्रिया शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तहसील प्रशासन को सूचित किया। तहसीलदार पंकज उपाध्याय ने संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय लेखपाल आदर्श कुमार को स्थलीय जांच के लिए गांव भेजा। तहसीलदार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विधिक औपचारिकताएं पूर्ण होते ही शासन के नियमानुसार पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा मद से आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। kanpur dehat snake bite की इस त्रासदी से पूरे गांव में शोक की लहर है।



