कानपुर देहात: शिक्षकों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन
प्रदेश महामंत्री ने हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ का रखा कार्यवृत्त

कानपुर देहात। शिक्षकों के जनवरी माह का वेतन न रोके जाने, चयन वेतनमान की कार्यवाही तेज करने, एसआईआर और बीएलओ के कार्य में लगे शिक्षकों पर कार्यवाही के बजाय प्रशंसा पत्र देने, एक दिन की वेतन कटौती को निस्तारित करने संबंधी समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन से पूर्व जनपद में प्रवास कर रहे प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ने कार्यकारिणी की बैठक लेकर संगठन के आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। प्रत्येक पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ पुस्तक भेंट की।
जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से भेंट कर वार्ता की गई परिणाम स्वरूप मानव संपदा पोर्टल पर चल अचल संपत्ति अपलोड करने की तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई थी उसे बढ़ाकर फरवरी तक कर दिया गया है। जनवरी माह का वेतन अब नहीं रोका जाएगा। शिक्षकों पर 2 वर्षों से लंबित कार्यवाहियों के निस्तारण की गति को बढ़ाने और लेखा कार्यालय में चयन वेतनमान लगाने के लिए सर्विस बुक की हार्ड कॉपी अति शीघ्र पहुंचाने का अनुरोध किया गया है। ऐसा यार और बीएलओ ड्यूटी में शिक्षकों पर कार्रवाई करने के बजाय प्रशंसा पत्र जारी करने की बात की गई है।
इस दौरान जिला संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी, सुनील कुमार सचान, देवेंद्र सिंह, महेंद्र कुमार संत कुमार दीक्षित, अजय कुमार गुप्ता, नीरज गुप्ता, नरेंद्र कुमार, अतुल शुक्ला, आशुतोष त्रिपाठी, प्रेम कुमार, मुकेश बाबू, वरुण बाजपेई, नृपेंद्र मिश्रा, मनोज गुप्ता, पंकज बाजपेई, पीयूष अग्निहोत्री, अंकुर पुरवार आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- जनगणना 2027 की तैयारी तेज, कानपुर में 13 हजार से अधिक कार्मिक होंगे तैनात



