कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर में ‘जहरीले’ समोसे और एग करी का भंडाफोड़: गंदगी देख उड़े अधिकारियों के होश, 3 किचन पर एक्शन

650 खराब अंडे और सैकड़ों समोसे नष्ट, अस्वच्छ परिस्थितियों में खाना बनाने वाले दो प्रतिष्ठानों का कारोबार तत्काल बंद।

Kanpur Food Safety Raid के तहत जिलाधिकारी के आदेश पर शहर में गंदगी और अस्वच्छकर परिस्थितियों में खाद्य सामग्री तैयार करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने रेल बाजार क्षेत्र और 562 डी लाइट हाता स्थित शेरखान क्लाउड किचन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किचन की स्थिति इतनी भयावह पाई गई कि अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से दो प्रतिष्ठानों का कारोबार बंद करा दिया और कुल 15 नमूने जांच के लिए लैब भेजे।

शेरखान क्लाउड किचन में मिले खराब अंडे

निरीक्षण के दौरान शेरखान क्लाउड किचन में भारी अनियमितताएं मिलीं। यहाँ से करीब 650 खराब अंडे बरामद हुए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा करीब 40 किलो तैयार एग करी और चावल की 250 पैक्ड प्लेट्स भी अस्वच्छ पाई गईं, जिनकी अनुमानित कीमत हजारों में थी। टीम ने किचन की जर्जर स्थिति को देखते हुए संचालक को निर्देश दिया कि जब तक पूरी मरम्मत और सुधार नहीं हो जाता, तब तक खाद्य कारोबार शुरू न किया जाए।

सड़क किनारे बन रहे थे समोसे

फेथफुलगंज स्थित मेसर्स अंबर ट्रेडर्स के निरीक्षण में पाया गया कि मुख्य प्रवेश द्वार पर गली में सड़क किनारे ही समोसे तले जा रहे थे। निर्माण स्थल का फर्श टूटा था और वहां गंदा पानी भरा हुआ था। दीवारों पर लगी टिन पर धूल और चिकनाई की मोटी परत जमी थी। Kanpur Food Safety Raid के दौरान यह भी सामने आया कि कर्मचारी बिना ग्लव्स और हेड कवर के काम कर रहे थे। गुणवत्ता पर संदेह होने पर 218 तैयार समोसे और अन्य कच्ची सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

नियमों की अनदेखी पर सख्त चेतावनी

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा संजय प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले किसी भी कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा। रेल बाजार के एसए इंटरप्राइजेज में भी गंदगी मिलने पर 200 समोसे नष्ट कराए गए। विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे निर्माण और भंडारण स्थल पर स्वच्छता के मानकों का कड़ाई से पालन करें। भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।

 


ये भी पढे-  kanpur news: आईआईटी कानपुर में 20 अप्रैल को “SAMWAAD” टॉक शो का आयोजन, मानसिक स्वास्थ्य स्टार्टअप्स पर होगी खुली चर्चा


 

Related Articles

AD
Back to top button