कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर: घाटमपुर में वैभव फ्लोर मिल पर खाद्य विभाग का छापा, 1.29 लाख का आटा सीज

पैकिंग पर बैच नंबर व निर्माण तिथि न मिलने पर खाद्य सुरक्षा टीम ने की सख्त कार्यवाही

कानपुर नगर: जनपद के घाटमपुर स्थित जहानाबाद रोड, गोपालपुर में संचालित वैभव फ्लोर मिल पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिल में 50 किग्रा, 10 किग्रा और 5 किग्रा के अलग-अलग ब्रांड के मूल पैकेट पाए गए, जिन पर वजन और ‘बेस्ट बिफोर’ तो अंकित था, लेकिन अनिवार्य बैच नंबर और निर्माण तिथि गायब थी। इसके अलावा मौके पर कच्चे व तैयार माल का विवरण और स्टॉक रजिस्टर भी नहीं मिला।

जांच में यह भी सामने आया कि तैयार आटा बिना किसी स्टैंड या प्लेटफॉर्म के सीधे जमीन पर दीवारों से सटाकर रखा गया था, जिससे उसमें अत्यधिक नमी सोखने की संभावना बनी हुई थी। खाद्य मानकों की अनदेखी और मिलावट की आशंका के चलते खाद्य विभाग की टीम ने आटे के तीन नमूने संग्रहित किए और कुल 4,300 किग्रा आटा (अनुमानित कीमत 1,29,000 रुपये) सीज कर दिया। सीज किए गए माल में 50 किग्रा के पैकेट (3,000 किग्रा), 10 किग्रा के पैकेट (750 किग्रा) और 5 किग्रा के पैकेट (550 किग्रा) शामिल हैं।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: दिवंगत राशन डीलर रामदास सिंह की पत्नी कलपेन्द्र सिंह को मृतक आश्रित के रूप में मिला दुकान का आवंटन


Related Articles

AD
Back to top button