कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात मासूम से कुकर्म के बाद हत्या करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कड़े गए आरोपी की पहचान अंकत उर्फ महावीर उर्फ काड़ा के रूप में हुई है, जो देवीपुर डेरा का रहने वाला है।

कानपुर देहात: जनपद के थाना सिकंदरा क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक लैंगिक हमला करने और उसकी गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकत उर्फ महावीर उर्फ काड़ा के रूप में हुई है, जो देवीपुर डेरा का रहने वाला है।

आम का लालच देकर सुनसान जगह ले गया था आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 2 अगस्त की शाम की है जब 5 साल का मासूम अपनी बहनों के पीछे-पीछे गांव के स्कूल की तरफ गया था। वहीं पर मौजूद आरोपी ने बच्चे को आम तोड़कर देने का लालच दिया और उसे अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया। इसके बाद आरोपी ने मासूम के साथ हैवानियत की।

पहचान छुपाने के लिए घोंटा गला, खोजबीन का करता रहा नाटक

कुकर्म के बाद जब मासूम दर्द से तड़पने और रोने लगा, तो पकड़े जाने के डर से आरोपी ने अपने हाथों से उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया। शातिर आरोपी घटना के बाद खुद को बेकसूर साबित करने के लिए ग्रामीणों के साथ बच्चे को ढूंढने का नाटक भी करता रहा। बाद में वह खुद ही शव के पास गया और बच्चे को उठाकर ले आया, लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।

पुलिस टीम ने कांधी ओवरब्रिज के पास से दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिकंदरा पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह और चौकी प्रभारी प्रशान्त कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी ओवरब्रिज के ढलान के पास से आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत जनपद के महत्वपूर्ण स्थलों पर एंटी-सैबोटाज चेकिंग अभियान चलाया गया


 

Related Articles

AD
Back to top button