कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: भोगनीपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, भेजा गया जिला अस्पताल

हलधरपुर ओवरब्रिज पर हुआ हादसा

कानपुर देहात:  जनपद के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घायल बाइक सवार की पहचान बरौर थाना क्षेत्र के बहमनौती गांव निवासी आशू शुक्ला के रूप में हुई है।घटना भोगनीपुर कस्बे के हलधरपुर ओवरब्रिज पर हुई। आशु रविवार सुबह किसी जरूरी काम से मूसानगर जा रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक राजवीर ने उनका उपचार शुरू किया।हालांकि बाद में आशु की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

 


ये भी पढे-  जवाहर नवोदय विद्यालय, कानपुर नगर में कक्षा-6 प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 07 अगस्त तक बढ़ी


 

Related Articles

AD
Back to top button