कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
मलासा में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई बैठक, बूथ स्तर को मजबूत करने पर जोर
समाजसेविका आदेश कुमारी नायक के नेतृत्व में आयोजित हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुँचाने का लिया गया संकल्प

मलासा, कानपुर देहात। मलासा ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत तातारपुर के पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत बूथ अध्यक्षों की बैठक रविवार को आयोजित की गई।
बैठक में सेक्टर अध्यक्ष अभिषेक प्रजापति ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।
बैठक में बूथ अध्यक्ष सुमित राठौर, राहुल कटियार, अनूप कटियार, अमन कुमार, रामनारायण, अंश उपस्थित रहे। इस अवसर पर DNT महासभा कानपुर के मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नायक भी उपस्थित थे।
समाजसेविका आदेश कुमारी नायक ने बैठक को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया



