मंगलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: UP-112 पर शिकायत करने से बौखलाए दबंग ने तमंचे की बट से पीटा, 1 अवैध असलहे सहित गिरफ्तार
बलियापुर मार्ग से दबोचा गया अभियुक्त संजय यादव, 315 बोर तमंचा, खोखा कारतूस और मोबाइल बरामद
कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत mangalpur police arrested accused kanpur dehat की एक महत्वपूर्ण कार्रवाई सामने आई है। थाना मंगलपुर पुलिस टीम ने गाली-गलौज, तमंचे की बट से मारपीट और फायरिंग करने के मामले में नामजद वांछित अभियुक्त को अवैध असलहे व कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
यूपी-112 पर शिकायत करने पर किया था हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी मुकदमा ने 31 अगस्त को थाना मंगलपुर में लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि 30 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे अभियुक्त ने फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़ित ने इस बात की शिकायत पुलिस हेल्पलाइन यूपी-112 पर दर्ज कराई, तो अभियुक्त आक्रोशित हो उठा। इसके बाद इंटर कॉलेज के समीप हमलावर होकर अभियुक्त ने तमंचे की बट से पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की और तमंचे से दहशत फैलाने के लिए फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, बलियापुर मार्ग से हुई गिरफ्तारी
पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना मंगलपुर में बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके उपरांत mangalpur police arrested accused kanpur dehat अभियान के अंतर्गत उप निरीक्षक सुनील सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त संजय कुमार यादव पुत्र रघुवीर (उम्र 39 वर्ष) निवासी ग्राम बलियापुर थाना मंगलपुर को बलियापुर जाने वाले मार्ग से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी में अवैध असलहा बरामद, न्यायालय में पेश
पुलिस द्वारा की गई जामा तलाशी में अभियुक्त संजय यादव के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
ये भी पढे- मंगलपुर में 80 हजार नगदी समेत कीमती जेवरात पार,सोता रहा परिवार



