कानपुर देहात के विनीत कुमार मिश्र को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025: 61 शिक्षकों की सूची में चमके, 2 साल का मिलेगा सेवा विस्तार
रसूलाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय अन्ता के सहायक अध्यापक का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर लखनऊ में होंगे सम्मानित
लखनऊ / कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में state teacher award 2025 kanpur dehat को लेकर एक अत्यंत गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देने वाले प्रदेश के 61 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। इस प्रतिष्ठित सूची में कानपुर देहात के रसूलाबाद ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय अन्ता के सहायक अध्यापक विनीत कुमार मिश्र का चयन हुआ है, जिससे पूरे जनपद का नाम रोशन हुआ है।
शिक्षक दिवस पर भव्य समारोह में मिलेगा सम्मान
चयनित सभी शिक्षकों को आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित भव्य राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में प्रत्येक चयनित शिक्षक को ₹20000 की नकद धनराशि, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न तथा 2 वर्ष का सेवा विस्तार प्रदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन के उप सचिव शम्भू प्रसाद ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं शिक्षा निदेशक बेसिक को आधिकारिक पत्र जारी कर चयनित शिक्षकों की सूची की पुष्टि की है।
कड़े मूल्यांकन के बाद हुआ शिक्षकों का चयन राज्य स्तरीय चयन
समिति द्वारा 13 से 19 अगस्त के मध्य आयोजित बैठकों में प्रदेश भर के शिक्षकों के शैक्षणिक नवाचारों, डिजिटल शिक्षण विधियों, नामांकन वृद्धि और विद्यालय विकास में उनके योगदान का गहन मूल्यांकन किया गया। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद विनीत कुमार मिश्र के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई।
कानपुर देहात के शिक्षा जगत में हर्ष की लहर
state teacher award 2025 kanpur dehat की इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही कानपुर देहात के बेसिक शिक्षा विभाग, साथी शिक्षकों और क्षेत्रीय ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय और परिवार में बधाई देने वालों का तांता लग गया। विभागीय अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विनीत कुमार मिश्र के नवाचारों और शिक्षण के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए इसे जनपद के लिए बड़ा गौरव बताया है।
ये भी पढे- कानपुर देहात के शिक्षक प्रताप भानु सिंह गौर के तकनीकी नवाचार को राज्य स्तरीय सम्मान



