उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में लाखों रूपये के जेवरात पार,पुलिस बोली जल्द होगा खुलासा

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में बीती शनिवार रविवार की रात अज्ञात चोरों ने पड़ोसी की छत के रास्ते घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए।घटना के समय गृहस्वामिनी सुमन अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी

पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में बीती शनिवार रविवार की रात अज्ञात चोरों ने पड़ोसी की छत के रास्ते घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए।घटना के समय गृहस्वामिनी सुमन अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी।वहीं चोरों ने सोते हुए परिवार के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी।जानकारी के मुताबिक बीती रात सुमन सिंह अपनी बहू खुशबू और छोटे बेटे कृष्णा के साथ घर की दूसरी मंजिल पर सो रहीं थीं,जबकि उनका बड़ा बेटा भोलानाथ सिंह अहमदाबाद में नौकरी करता है।चोर पड़ोसी की छत के रास्ते उनके घर में घुस गए और सोते हुए परिवार के कमरे को बाहर से बंद कर दिया।तत्पश्चात चोरों ने आलमारी तोड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपए नगदी समेत लाखों रूपये के जेवरात पार कर दिए।सुबह जब सुमन और उसकी बहू की नींद खुली तो देखा कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है।काफी देर तक बाहर कोई नहीं निकला तो पड़ोसियों को शक हुआ।जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोलकर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला।जब पुलिस ने दूसरे कमरे का दरवाजा खोला तो वहां सारा सामान बिखरा हुआ था।परिजनों ने करीब 20 लाख रुपए के जेवरात और नगदी चोरी किए जाने की जानकारी पुलिस को दी है।शिवली थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि मामले में चोरों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है।जल्द खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button