कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पड़ोसी की जर्जर दीवार गिरने से मलबे में दमकर बालक की मौत,बच्ची गंभीर

परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: जनपद के अमराहट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में गुरुवार को पड़ोसी की जर्जर दीवार अचानक ढह जाने से उसके मलबे में दबकर सात साल के मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच साल की मासूम बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बालिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।घटना गुरुवार दोपहर हुई।सिहुरा गांव निवासी निखिल 7 वर्ष और निशा 05 वर्ष स्कूल बंद होने के बाद अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में पड़ोसी की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और उसके मलबे में दबकर निखिल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा बच्ची निशा गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की जानकारी होने पर परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को मलबे से बाहर निकला लेकिन तब तक निखिल की मौत हो चुकी थी।

गंभीर रूप से घायल निशा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर महेश कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि घायल बालिका को अस्पताल भेजा गया है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कामयाबी, सर्विलांस व साइबर टीम ने बरामद किए 30 लाख की कीमत के 201 खोए मोबाइल


 

Related Articles

AD
Back to top button