उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
मूसानगर में युवती लापता,परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के पुलंदर गांव से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता युवती की तलाश शुरू कर दी है

- पुलिस लापता युवती की तलाश में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के पुलंदर गांव से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता युवती की तलाश शुरू कर दी है।मूसानगर थाना क्षेत्र के पुलंदर गांव निवासी दुलीचंद सोनकर ने पुलिस को बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री ऋचा बीती शुक्रवार की रात बिना बताए घर से कहीं चली गई।काफी खोजबीन के बाद भी उसका अभी तक कहीं सुराग नहीं लग सका है।उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।थाना प्रभारी रीना गौतम ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।युवती की तलाश कराई जा रही है।



