कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रूरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नौरंगाबाद के युवक ने खेत में घसीटकर की थी वारदात की कोशिश पुलिस ने नहरपुल के पास से दबोचा

कानपुर देहात के थाना रूरा पुलिस ने महिला सुरक्षा और महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले नामजद आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्यवाही से क्षेत्र में महिलाओं के प्रति अपराध करने वाले तत्वों के बीच कड़ा संदेश गया है।

मामला 01 फरवरी 2026 की रात का है। नौरंगाबाद निवासी दिनेश कुमार पुत्र राजू संखवार ने गांव की ही एक युवती को खेत में घसीटकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने 02 फरवरी को थाना रूरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। 

थानाध्यक्ष सुधीर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर मंगलवार को रूरा नहरपुल के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया युवक 25 वर्ष का है और उसी गांव का रहने वाला है। पकड़े गए अभियुक्त को विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस सफल कार्यवाही में थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक करवेन्द्र सिंह और मुख्य आरक्षी अजय गुप्ता की मुख्य भूमिका रही।

ये भी पढ़े- रूरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो वांछित गिरफ्तार

Related Articles

AD
Back to top button