शिक्षाउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

स्काउट गाइड: उत्तराखंड में आयोजित होगा हिमालय वुड बैज कोर्स, कानपुर देहात के बीएसए ने जारी किए निर्देश

शीतलाखेत में 16 से 22 सितंबर तक चलेगा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण शिविर, बीएसए आशीष कुमार पाण्डेय ने खंड शिक्षा अधि

राजेश कटियार,कानपुर देहात। भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स उत्तर प्रदेश के वार्षिक वयस्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत हिमालय वुड बैज (स्काउट) कोर्स का आयोजन होने जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) के पत्र का हवाला देते हुए बताया गया कि यह उच्च स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आगामी 16 सितम्बर से 22 सितम्बर 2026 तक प्रादेशिक प्रशिक्षण केन्द्र, शीतलाखेत (उत्तराखंड) में आयोजित किया जा रहा है। बीएसए द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले चयनित शिक्षकों और प्रतिभागियों को समय से कार्यमुक्त किया जाएगा।

साथ ही जारी सूची के अनुसार सभी प्रतिभागियों के दस्तावेजों या अन्य कमियों को समय रहते पूरा कराकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया है ताकि प्रशिक्षण सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

AD
Back to top button