कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजशिक्षा

न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षा चौपाल से बढ़ेगा नामांकन, अभिभावकों से सीधा संवाद करेगा बेसिक शिक्षा विभाग

कानपुर देहात में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों और स्मार्ट क्लास की सुविधाओं से रूबरू होंगे अभिभावक; नवाचारी शिक्षकों को मिलेगा सम्मान

राजेश कटियार,कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नए शैक्षणिक सत्र में छात्रों का नामांकन और नियमित उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षा चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इन चौपालों में शिक्षक, अभिभावक, छात्र और स्थानीय जनसमुदाय एक मंच पर आकर विद्यालयी व्यवस्था और शिक्षण गुणवत्ता पर सीधा संवाद करेंगे।

​शिक्षा चौपाल के माध्यम से अभिभावकों और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को कक्षा 5 तक के निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों और इसके महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही, स्कूलों में उपलब्ध स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, शिक्षण किट और टीचिंग-लर्निंग मटेरियल के बेहतर उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। शिक्षकों को पीटीएम, फोन कॉल, गृह भ्रमण और चौपालों के जरिए अभिभावकों से निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, शिक्षकों के नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए अक्टूबर माह में टीएलएम मेलों का आयोजन होगा, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

​बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने कहा कि शासन के निर्देशों के क्रम में न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षा चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों से जोड़ना और विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है। चौपाल के माध्यम से अभिभावकों से सीधा संवाद स्थापित कर बच्चों के नामांकन और नियमित उपस्थिति में सुधार लाया जाएगा। साथ ही शिक्षकों के नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए टीएलएम मेलों का आयोजन भी सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button