उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

एसएचवीआर में लचर प्रदर्शन पर महानिदेशक मोनिका रानी सख्त: 28 सितंबर को वीसी से समीक्षा, बीएसए ने दिए कड़े निर्देश

कानपुर देहात में दोपहर तक शत-प्रतिशत पंजीकरण का लक्ष्य, लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

राजेश कटियार,लखनऊ/कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित shvr school rating कार्यक्रम 2026-27 की धीमी प्रगति पर राज्य परियोजना निदेशालय ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने जनपदों में आवेदनों की सुस्त रफ्तार को गंभीर प्रशासनिक शिथिलता मानते हुए सभी जिला स्तरीय शिक्षा अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं।

शत-प्रतिशत सहभागिता अनिवार्य, 28 सितंबर को हाई-प्रोफाइल बैठक

महानिदेशक ने प्रदेश के समस्त मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों, जिला विद्यालय निरीक्षकों, सहायक शिक्षा निदेशकों (बेसिक) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लिया जाए। जिलों के शत-प्रतिशत विद्यालयों का विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण व आवेदन हर हाल में पूरा कराया जाए। इस कार्य की प्रगति परखने के लिए 28 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे महानिदेशक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों की सीधी समीक्षा करेंगी। बैठक से पूर्व सभी जिलों को अपनी प्रगति रिपोर्ट में सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया गया है।

कानपुर देहात में अलर्ट मोड पर शिक्षा विभाग

महानिदेशक के सख्त रुख के बाद कानपुर देहात के बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने जिले में विशेष मुस्तैदी के निर्देश जारी किए हैं। बीएसए ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को लेकर जनपद पूरी तरह सजग है। उन्होंने जनपद के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और खंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से मिशन मोड में जुटने को कहा है।

दोपहर तक आवेदन लॉक कराने का लक्ष्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

बीएसए ने बताया कि एसएचवीआर पोर्टल पर विद्यालयों के लंबित आवेदनों को दोपहर तक अंतिम रूप से लॉक कराने का लक्ष्य तय किया गया है, ताकि शाम चार बजे की समीक्षा बैठक में कानपुर देहात शीर्ष पायदान पर रहे। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस शासकीय कार्य में किसी भी शिक्षक, संकुल प्रभारी अथवा खंड शिक्षा अधिकारी के स्तर पर हीलाहवाली या उदासीनता मिली, तो विभागीय नियमों के अंतर्गत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। shvr school rating व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन से विद्यालयों में स्वच्छ परिवेश तैयार करने पर बल दिया जा रहा है।


ये भी पढे-  मोनिका रानी: स्कूल शिक्षा की नई प्रभारी महानिदेशक


Related Articles

AD
Back to top button