कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में रक्षाबंधन पर दर्दनाक सड़क हादसा: सिकंदरा में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में मासूम बालिका समेत तीन की मौत,दो गंभीर 

घायलों की हालत नाजुक,भेजा गया जिला अस्पताल; परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के मौके पर शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने भिड़ंत में दोनों मोटरसाइकिलों में सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।हादसा थाना क्षेत्र के इटखुदा मोड के पास राजपुर जाने वाले मार्ग पर दोपहर करीब दो बजे हुआ।जहां एक बुलेट मोटरसाइकिल व एच एफ डीलक्स मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत हो गई।हादसे में बुलेट मोटरसाइकिल में सवार शिवम् नायक पुत्र दिनेश नायक उम्र करीब 24 वर्ष निवासी खानपुर थाना फफूंद औरैया तथा एच एफ डीलक्स मोटरसाइकिल चालक गणेश उर्फ आशुतोष कुमार पुत्र भानु प्रकाश 38 वर्ष उनकी पत्नी गायत्री 34 वर्ष,पुत्र अभय प्रताप 8 वर्ष और पुत्री पल्लवी 6 वर्ष निवासीगण बहादुरपुर जौहरा रोहिणी थाना कोतवाली औरैया गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने शिवम् नायक,गणेश और पल्लवी को परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।जबकि गायत्री देवी और अभय प्रताप की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी सुधाकर सिंह ने बताया कि दोनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मृतकों व घायलों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button