कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सदस्य, उ.प्र. राज्य महिला आयोग श्रीमती पूनम द्विवेदी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 15 को 

“मिशन शक्ति” के अंतर्गत सर्किट हाउस सभागार में होगी महिला जनसुनवाई

कानपुर नगर: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित कराने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम करने तथा महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से जनपद कानपुर नगर में दिनांक 15 अक्टूबर, 2025 को आयोग की मा. सदस्य श्रीमती पूनम द्विवेदी का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सर्किट हाउस के सभागार में महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात द्वितीय सत्र में “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत पोषण पंचायत कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में सड़क हादसे में बहन की मौत,भाई गंभीर

Related Articles

AD
Back to top button