कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति हुई संपन्न

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात अमृत काल की महिला संगोष्ठी भाजपा जिला कार्यालय माती में संपन्न हुई संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्वजा दीक्षित विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विनोद कटियार ने भाग लिया संगोष्ठी में बजट पर चर्चा की गई.

Story Highlights
  • क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्वजा दीक्षित ने बजट पर की चर्चा

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात  :  भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात अमृत काल की महिला संगोष्ठी भाजपा जिला कार्यालय माती में संपन्न हुई संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्वजा दीक्षित विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विनोद कटियार ने भाग लिया संगोष्ठी में बजट पर चर्चा की गई.

महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा उत्तर प्रदेश का महिलाओं के लिए कल्याणकारी एवं विकास को गति देने वाला बजट है इस बजट से महिलाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे बजटत्वरित, सर्वसमावेशी और समग्र विकास को समर्पित है। बजट आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव रखने वाला है। अमृत काल का यह पहला बजट यूपी को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने और अगले पांच वर्ष में दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पूर्व विधायक विनोद कटियार ने कहा यह बजट सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाला है। बजट नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगा। बजट में कुशल वित्तीय प्रबंधन की झलक देखने को मिल रही है।

photo 14 1 4

राजकोषीय घाटे को निर्धारित सीमा 3.5 फीसदी से कम कर 3.24 प्रतिशत तक करने में सफलता मिली है।बीते छह वर्ष में जनता का सकारात्मक सहयोग मिला है महिला मोर्चा के अध्यक्ष रेणुका सचान ने इस बजट को क्रांतिकारी बजट बताया है इस बजट से महिलाओं किसानों बेरोजगारों के लिए कल्याणकारी बजट है निश्चित ही इस बजट से सभी वर्गों को लाभ होगा इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका सचान रागिनी भदोरिया कुसुम लता मंजू गुप्ता डॉक्टर अन्नपूर्णा समाजसेवी कंचन मिश्रा नीतू शास्त्री किरण गुप्ता राखी कक्कड़ किरण अवस्थी कल्पना सक्सेना कल्पना पाल विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button