कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भारत की एकता और अखंडता के लिए पटेल जी ने अपना जीवन समर्पित कर दिया: भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान 

150 वी जयंती पर आयोजित की गई रन फार यूनिटी, हाथों में तिरंगा लेकर निकले भाजपाई 

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात भारत रत्न वल्लभभाई पटेल जी के150 जयंती के अवसर पर जिला अध्यक्ष रेणुका ने शुक्रवार को कानपुर देहात में ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ का शुभारंभ किया।

पुखरायां में सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पण किये इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया माती स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय से अकबरपुर डिग्री कॉलेज तक रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया यह पैदल यात्रा भाजपा पार्टी कार्यालय से पैदल प्रारंभ होकर अकबर को डिग्री कॉलेज तक भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा निकाली जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा भारत की अखंडता और एकता के लिए जिन्होंने अपना जीवन समर्पित किया, उन लौह पुरुष सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारें।

भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन, समर्पण और त्याग आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। आइए, इस राष्ट्रीय एकता दिवस पर हम संकल्प लें कि जाति, भाषा, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर भारत की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाएंगे। सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद ब्रिटिश साजिशों को नाकाम करते हुए 563 रियासतों को भारत गणराज्य में शामिल कर अखंड भारत का निर्माण किया।

उन्होंने कहा कि जब हैदराबाद और जूनागढ़ की रियासतों ने भारत में विलय से इनकार किया, तब लौह पुरुष ने पहले संवाद का रास्ता अपनाया, लेकिन जब राष्ट्र की अखंडता पर संकट आया, तब उन्होंने कठोर निर्णय लेकर भारत की एकता को सुरक्षित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि भारत की अखंडता के साथ कोई खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं।

इस दौरान राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला विधायक पूनम शंखवार विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान पूर्व विधायक विनोद कटियार निर्मला शंखवार बंसलाल कटियार मदन पांडे राजेंद्र सिंह चौहान राजेश सचान श्याम सिंह सिसोदिया राहुल अग्निहोत्री बबलू शुक्ला फूल सिंह कठेरिया अमित तिवारी सोनू अतुल सिंह चंदेल हेमू सिंह विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी आदि रहे।

Related Articles

AD
Back to top button