कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

फतेहपुर रोशनाई के पूर्व प्रधान की धर्मपत्नी उर्मिला पाठक ने वितरित किए कंबल एवं खिचड़ी

जनपद स्थित ग्राम पंचायत फतेहपुर रोशनाई के पूर्व प्रधान की धर्मपत्नी उर्मिला पाठक ने बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी असहाय लोगों को जहां कंबल वितरित किए वही खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। जनपद स्थित ग्राम पंचायत फतेहपुर रोशनाई के पूर्व प्रधान की धर्मपत्नी उर्मिला पाठक ने बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी असहाय लोगों को जहां कंबल वितरित किए वही खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया।

उल्लेखनीय है कि उक्त ग्राम निवासी रमेश चंद पाठक एक कवि के रूप में तो जाने ही जाते थे और प्रधान के रूप में उनका काम आज भी फतेहपुर रोशनाई ग्राम में चर्चित हैं। स्वर्गीय रमेश चंद पाठक एवं उनके भाई स्वर्गीय सुरेश चंद पाठक की स्मृति में हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनका संचालन स्वतंत्र पत्रकार ओमजी पाठक करते आ रहे हैं।

ये भी पढ़े-  चक्का फेंक प्रतियोगिता में आस्था प्रथम, काजल कश्यप एवं आयुषी शर्मा द्वितीय एवं अंजलीदेवी तृतीय स्थान पर रही

इस अवसर पर श्री कामतानाथ विप्र संगठन के प्रमुख संस्थापक पंडित उमेश त्रिवेदी, प्रमुख समाज सेवी मुकेश पुरवार पप्पू जी, शेष नारायण तिवारी, अरविंद त्रिपाठी सौरभ त्रिपाठी राजकुमारी त्रिपाठी, शिक्षक राजकुमार पाठक, सुरेश कुमार शुक्ला अरुण त्रिपाठी जगदीश तिवारी पूर्व प्रधान राजा पाठक भुवनेश त्रिपाठी गोलू शुक्ला नरेंद्र गुप्ता सुमित गुप्ता राकेश शुक्ला अवधेश पांडे के अतिरिक्त भारी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया वहीं आयोजक परिवार की ओर से उर्मिला पाठक मिथिलेश पाठक श्रद्धा तिवारी वंदना द्विवेदी अंश एवं गौरी तिवारी ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button