उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दीपावली के मौके पर युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।गजनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर तरौंदा गांव में दीपावली की रात एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे गांव के बाहर सड़क किनारे शव पड़ा देख इलाके में सनसनी

Story Highlights
  • दीवाली की पूजा के बाद से लापता था मृतक,सुबह मिली लाश
  • क्षेत्राधिकारी ने फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ की जांच
  • गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात
  • पुलिस अधीक्षक ने जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन

पुखरायां।कानपुर देहात में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।गजनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर तरौंदा गांव में दीपावली की रात एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे गांव के बाहर सड़क किनारे शव पड़ा देख इलाके में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।दीपावली के मौके पर हत्या की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई।सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा,प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने फोरेंसिक टीम,डॉग स्क्वायड व भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं।मृतक की पहचान थाना सेन पश्चिम पारा के ग्राम न्यौरी निवासी अरविंद अवस्थी के 25 वर्षीय पुत्र गौरव अवस्थी के रूप में हुई है।

मृतक गौरव विगत 15 वर्षों से अपने नाना शिवनारायण तिवारी के घर पर रहता था और वृद्ध नाना नानी की देखभाल करता था।वह एडीपीएल फैक्ट्री में काम करता था।परिजनों ने बताया कि वह सोमवार रात दीवाली की पूजा के बाद से लापता था और देर रात तक घर नहीं लौटा।मंगलवार सुबह गांव के बाहर उसका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने गौरव की गांव के कुछ युवकों से आपसी रंजिश की बात कही है।मृतक के सीने,गर्दन व माथे पर कुल चार गोलियां मारी गईं हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।उन्होंने परिजनों से बातचीत की और जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।घटनास्थल पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।

क्षेत्राधिकारी अकबरपुर  संजय वर्मा द्वारा दी गयी बाइट:-https://www.instagram.com/reel/DQEBV3jDXWg/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Related Articles

AD
Back to top button