जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जालौन में रबी सीजन के लिए खाद और बीज की पर्याप्त व्यवस्था, जिलाधिकारी ने दी जानकारी

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में किसानों को रबी सीजन में खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उरई,जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में किसानों को रबी सीजन में खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में खाद और बीज का पर्याप्त भंडारण है और किसानों को किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने उर्वरक वितरण में कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने सभी सहकारी समितियों को निर्देशित किया है कि वे किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध कराएं। उन्होंने उप जिलाधिकारी, लेखपाल और ग्राम पंचायत अधिकारियों को खाद वितरण की प्रक्रिया का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उर्वरक की कोई कमी नहीं है और किसान इसे आसानी से सहकारी समितियों से प्राप्त कर सकते हैं।

इस दौरान बैठक में उप कृषि निदेशक एस के उत्तम, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, एआर कोऑपरेटिव विजय प्रकाश वर्मा और समस्त सहकारी समिति के सचिव उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button