उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
महिला की शिकायत पर युवक गिरफ्तार,महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप
स अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना रूरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।महिला ने आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी

- रूरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुखरायां। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना रूरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।महिला ने आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से भी की थी।पुलिस ने महिला की शिकायत पर तुरंत जांच शुरू की।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर लगातार दबिशें दीं।मंगलवार को मामले में पुलिस टीम को सफलता हांथ लग गई।पुलिस ने आरोपी भिखनापुर निवासी नितेश को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



