उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रनियां में थाना प्रभारी ने सुनीं शिकायतें,तत्काल समाधान के दिए निर्देश

कानपुर देहात के रनियां थाने में बुधवार को तेज तर्रार थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने जनसुनवाई की।इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके तत्काल समाधान के निर्देश दिए

पुखरायां।कानपुर देहात के रनियां थाने में बुधवार को तेज तर्रार थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने जनसुनवाई की।इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके तत्काल समाधान के निर्देश दिए।थाना प्रभारी ने समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों और हल्का इंचार्जों को शिकायतों का तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि थाने पर आए किसी भी फरियादी को निराश होकर नहीं लौटना चाहिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की हर संभव मदद करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि अगर कोई भी फरियादी थाने के चक्कर लगाता हुआ पाया गया तो संबंधित बीट इंचार्ज के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button