कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर: बाल श्रम उन्मूलन हेतु मण्डलीय कार्यशाला का आयोजन 29 को

प्रदेश को 2027 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के संकल्प पर होगी चर्चा

कानपुर नगर: सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश को वर्ष 2027 तक बाल श्रम से पूर्णतः मुक्त बनाये जाने के संकल्प के तहत तैयार राज्य कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वासन की रणनीति निर्धारित करने हेतु एक दिवसीय मण्डलीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यशाला मण्डलायुक्त के. विजयेन्द्र पडियन की अध्यक्षता में कल आयुक्त सभागार, कानपुर मण्डल में प्रातः 10:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि इस कार्यशाला में मण्डल के सभी सम्बन्धित स्टेकहोल्डर्स, विभागीय अधिकारीगण तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर कार्यशाला में प्रतिभाग सुनिश्चित करें।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button