कानपुर देहात में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मंगलपुर पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद किया
पीड़िता की मां की शिकायत पर 1 अगस्त को दर्ज किया गया था मामला।

कानपुर देहात: जनपद की मंगलपुर थाना पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी सुरक्षित और सकुशल बरामद कर लिया है।
मंगलपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी कि 30 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी घर से दवा लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि आरोपी सुरेश चन्द्र उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 1 अगस्त 2026 को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने 2 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 11:52 बजे लौवा मोड़ (कस्वा मंगलपुर) के पास से आरोपी सुरेश चन्द्र को दबोच लिया। आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
ये भी पढे- आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में कानपुर देहात का जलवा, पूरे प्रदेश में पाया पहला स्थान



