उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

जसवंतनगर से शिवपाल और किदवई नगर से अजय कपूर आगे

कानपुर, बुंदेलखंड, उन्नाव और फतेहपुर जिलों में 52 विधानसभा सीटों पर कौन सरताज बनेगा, इसकी तस्वीर बस कुछ ही देर में साफ होना शुरू हो जाएगी और दोपहर बाद से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना शुरू हो रही है और प्रत्याशियों के साथ एजेंट भी मतगणना स्थलों पर पहुंच गए हैं।

कानपुर,अमन यात्रा। कानपुर, बुंदेलखंड, उन्नाव और फतेहपुर जिलों में 52 विधानसभा सीटों पर कौन सरताज बनेगा, इसकी तस्वीर बस कुछ ही देर में साफ होना शुरू हो जाएगी और दोपहर बाद से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना शुरू हो रही है और प्रत्याशियों के साथ एजेंट भी मतगणना स्थलों पर पहुंच गए हैं। फिलहाल सभी को तलाशी के बाद प्रवेश दिया जा रहा है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई जिलों में कई दिग्गज नेताओं और मंत्रियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। वर्ष 2017 में भाजपा गठबंधन ने इन जिलों में 46 सीटें जीती थीं, जबकि सपा ने चार, कांग्रेस व बसपा ने एक-एक सीट हासिल की थी।

कानपुर : प्रथम चक्र की गणना के बाद किदवई नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं और बिठूर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। किदवई नगर सीट पर कांग्रेस के अजय कपूर – 4166, भाजपा के महेश त्रिवेदी – 3645, सपा के अभिमन्यु गुप्ता – 147 और बसपा के मोहन मिश्रा – 28 वोट हासिल कर चुके हैं। बिठूर में भाजपा के अभिजीत सिंह सांगा – 4148, कांग्रेस के अशोक निषाद -707, सपा के मुनींद्र शुक्ला – 2606 और बसपा के रमेश सिंह यादव – 465 वोट मिल चुके हैं।

इटावा : दो चक्र की मतगणना में सपा तीनों सीटों पर आगे चल रही है। यहां जसवंतनगर सीट पर भाजपा के विवेक शाक्य -4387 और सपा प्रसपा गठबंधन के शिवपाल सिंह यादव को 8680 वोट मिल चुके हैं। वहीं इटावा सदर सीट पर भाजपा की सरिता भदौरिया -5350 और सपा के सर्वेश शाक्य -7202 वोट हासिल कर चुके हैं। भरथना सीट पर भाजपा के डा. सिद्धार्थ शंकर -5589 और सपा के राघवेंद्र गौतम -8641 वोट मिल गए हैं।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button