हमीरपुरउत्तरप्रदेश

पाया झोपड़ी से छुटकारा बना पक्का घर हमारा”

नगर पंचायत सुमेरपुर के रहने वाले अभिषेक सिंह कहते है कि वह एक गरीब परिवार से आते है और मजदूरी करके घर का खर्च चलाते है।

हमीरपुर- नगर पंचायत सुमेरपुर के रहने वाले अभिषेक सिंह कहते है कि वह एक गरीब परिवार से आते है और मजदूरी करके घर का खर्च चलाते है। पुश्तैनी मकान पूरी तरह से जर्जर हो चुका था। सिर पर छप्पर था जिसकी वजह से सभी मौसमों में बहुत परेशानी होती थी। विशेष कर बारिश के मौसम में।विगत वर्ष में डूडा एवं राजस्व कर्मियों द्वारा हमारे घर का निरीक्षण करके हमें पात्र पाते हुए किये गये आवेदन के सापेक्ष लाभ दिया गया। आज उन्हें बताते हुए अत्यन्त हर्ष हो रहा है कि आज उनका भी पक्का आवास है। जिससे उनकी जीवन शैली में अभूतपूर्व बदलाव आया है। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन को दिया है साथ इस योजना से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बहुत सारी शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही वह यह भी चाहते हैं कि यह योजना इसी प्रकार अनवरत चलती रहे ताकि उनके जैसे अन्य गरीबों को भी पक्का आवास मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button