उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सेफर इन्टरनेट डे (सुरक्षित इंटरनेट दिवस) पर 11 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी कार्यशाला

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने अवगत कराया कि इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 11, फरवरी, 2025 को सेफर इन्टरनेट डे (सुरक्षित इंटरनेट दिवस) मनाया जा रहा है

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने अवगत कराया कि इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 11, फरवरी, 2025 को सेफर इन्टरनेट डे (सुरक्षित इंटरनेट दिवस) मनाया जा रहा है, ताकि आम जनमानस, खासकर बच्चों, महिलायों और युवाओं के बीच इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग हेतु जागरुकता बढ़ाई जा सके। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों के बीच जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देते हुए विभिन इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित ऑनलाइन प्रथाओं, साइबर स्वच्छता, प्रमुख साइबर खतरों और प्रभावी रणनीतियों के बारे में शिक्षित करना है। उन्होंने सूचित किया है कि एन०आई०सी० कार्यालय की तरफ से दिनांक 11, फरवरी, 2025 को 11 बजे से कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में कार्यशाला रखी गई है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कार्यशाला में अपने कार्यालय के कर्मचारियों के साथ उपस्थित होकर कार्यशाला को सफल बनाए।

Related Articles

AD
Back to top button