उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बरौर में घर में घुसकर महिला से गाली गलौज,मारपीट

कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के बरौर कस्बे में एक दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर एक महिला से गाली गलौज मारपीट की।इतना ही नहीं आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी

पुखरायां।कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के बरौर कस्बे में एक दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर एक महिला से गाली गलौज मारपीट की।इतना ही नहीं आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।बरौर कस्बा निवासी मनोज कुमार की पत्नी अनामिका देवी ने रविवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीती सात जून की दोपहर करीब तीन बजे फखरुद्दीन,अब्दुल,अमीर बाबू,इरफान,रिजवान,नौशाद, शमशाद, अरमान,चांद,इमरान, रमजानी,साजिद उर्फ लाला,रज्जन सिंह,अमरजीत उर्फ बाबू,रचित,निशांत,जितेंद्र सिंह व नरेंद्र ने एकराय होकर घर में घुसकर गाली गलौज व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे व उनके सास के साथ मारपीट की।इतना ही नहीं आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button