कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर फोटो-वीडियो वायरल करने और धमकी देने का आरोप।

भोगनीपुर, कानपुर देहात। जनपद में महिलाओं और युवतियों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष चेकिंग व धरपकड़ अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, चुपके से अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और बाद में इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के नामी आरोपी को धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी लगातार पीड़िता को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकियां दे रहा था।

शादी का झांसा देकर बनाया शिकार, फिर इंस्टाग्राम पर अपलोड किए अश्लील वीडियो

मामला भोगनीपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता ने 26 जुलाई 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर में बताया गया था कि नूरगंज पुखरायां निवासी चांद बाबू उर्फ भूरा पुत्र दफेदार ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की जानकारी के बिना उसके अश्लील फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। बाद में जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया और नई-नई इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आपत्तिजनक सामग्री वायरल कर दी। विरोध करने पर आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा था।

धाराओं के तहत दर्ज हुआ था मुकदमा, चकचालपुर रोड से हुई गिरफ्तारी

पीड़िता की तहरीर मिलने पर भोगनीपुर पुलिस ने आरोपी चांद बाबू उर्फ भूरा के खिलाफ मु0अ0सं0 254/2026 में बीएनएस की धारा 69, 77, 352 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। 30 जुलाई 2026 को सटीक सूचना के आधार पर पुखरायां चौकी प्रभारी अमरेन्द्र प्रताप सिंह व आरक्षी विशाल की टीम ने पुखरायां मंडी के पीछे चकचालपुर रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: रनिया में परिवार को बंधक बना लाखों की लूट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया लूट का मुकदमा


Related Articles

AD
Back to top button