कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: गजनेर में 25 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला शव

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

कानपुर देहात: जनपद के गजनेर थाना क्षेत्र के कठेठी गांव में बीती गुरुवार देर रात एक नवविवाहित युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान कठेठी गांव निवासी सत्यम सिंह चौहान 25 वर्ष के रूप में हुई है।

देर रात सत्यम का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटका मिला।घटना की जानकारी होने पर परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंचे।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पामा चौकी प्रभारी ललित कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू शुरू की।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को सूचना भेजी गई।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: रनिया कस्बे को नारीखेत बिजली घर से जोड़ने की कवायत के चलते साढ़े पांच घंटे बंद रही बिजली


 

Related Articles

AD
Back to top button