उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बरौर टूर्नामेंट में हैदरपुर ने डेरापुर को तथा मोहम्मदपुर ने शाहजहांपुर को पछाड़ा

कानपुर देहात के बरौर कस्बे में चल रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आठवें दिन शनिवार को खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया।इस दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया

Story Highlights
  • दर्शकों ने किया उत्साहवर्धन

पुखरायां।कानपुर देहात के बरौर कस्बे में चल रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आठवें दिन शनिवार को खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया।इस दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया।जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन शनिवार को कुल पांच मैच खेले गए।पहला मैच डेरापुर और हैदरपुर टीमों के मध्य खेला गया।डेरापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में कुल 68 रन बटोरे और जीत के लिए हैदरपुर की टीम को 69 रनों का लक्ष्य दिया।जवाब में हैदरपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सात ओवर में ही मैच अपने पक्ष में कर लिया और डेरापुर को हार का सामना करना पड़ा।दूसरा मैच शाहजहांपुर और मोहम्मदपुर के बीच खेला गया।मोहम्मदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 113 रन बनाकर शाहजहांपुर को जीत के लिए 114 रनों का लक्ष्य दिया।जिसके जवाब में शाहजहांपुर मात्र 70 रनों पर ही सिमट गई और जीत का खिताब मोहम्मदपुर टीम को मिला।मोहम्मदपुर की टीम में खिलाड़ी अर्पित ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 20 गेंदों में 36 रन बटोरे।मैच में अंपायर की भूमिका योगेंद्र सचान,गुड्डू,अभिषेक सचान तथा प्रभांश ने निभाई।कमेंट्रेटर की भूमिका आशू सचान व अनीश अवस्थी ने तथा स्कोरर की भूमिका आशीष कश्यप, कौशिक व संगम ने निभाई।इस मौके पर क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक अमन सचान कातिया,इंजीनियर नकुल सचान,डॉक्टर सोनेलाल सचान,डॉक्टर जनमेजय सचान,अमरनाथ सचान,सत्येंद्र सचान,विक्रम सचान,विकास सचान,सनी सचान समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button