उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

संविधान निर्माता की जयंती कार्यक्रम में पहुंचे बसपा मंडल प्रभारी जीतेंद्र सखवार,बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने का किया आवाहन

पुखरायां कस्बे के सिखमापुर में मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के कानपुर मंडल प्रभारी जीतेंद्र संखवार ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दी

पुखरायां।पुखरायां कस्बे के सिखमापुर में मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के कानपुर मंडल प्रभारी जीतेंद्र संखवार ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दी।

72e9fe87 11a8 48bf 9f2d 5153104cda5e

बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि समस्याओं को झेलने के बाद भी बाबा साहब ने अच्छी शिक्षा ग्रहण कर भारत के संविधान का निर्माण करने का कार्य किया।जो कि आज सभी को प्रेरणा देने का कार्य कर रहा है और आने वाले दिनों में यही संविधान हमारे लिए नए अवसर देगा।कार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया साथ ही बसपा प्रत्यासी को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने की अपील की गई।

Related Articles

AD
Back to top button