कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: फीस के विवाद में लाइब्रेरी संचालक ने चाकू से किया हमला, दो युवक घायल

बिजली का बिल जमा करने जा रहे युवकों को रास्ते में रोककर किया हमला, ₹5700 छीनने का भी आरोप

रनियां। फीस को लेकर हुए विवाद के बाद लाइब्रेरी संचालक पर दो युवकों पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अकबरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रनिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 केशव नगर निवासी राकेश कुमार पुत्र स्व. तेजचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका चचेरा भाई रनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित कृष्णा लाइब्रेरी में पढ़ने जाता है। 10 अगस्त को लाइब्रेरी की फीस को लेकर संचालक अंकित साहू पुत्र किशन साहू से उसका विवाद हो गया था।

बुधवार को राकेश का बेटा कपिल और सूरज बिजली का बिल जमा करने रनिया पावर हाउस जा रहे थे। आरोप है कि बाजार रोड स्थित आदित्य सिंह मार्केट के सामने लाइब्रेरी संचालक अंकित साहू ने गुड्डू गौतम पुत्र स्व. रामसनेही गौतम और सोनू के साथ दोनों को रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अंकित साहू ने चाकू निकालकर कपिल के गले पर व सूरज के पेट में दो वार कर दिए। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि हमलावर बिजली का बिल जमा करने के लिए ले जाए जा रहे थे तभी उनके पास सो 5700 रुपये भी निकाल ले गए। घायलों को उपचार के लिए अकबरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रनिया थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: रनियां के श्रीराम जानकी आश्रम से 7 लाख रुपये नगद और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी


 

Related Articles

AD
Back to top button