औरैयाअपना देशउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

महामाई मंदिर में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शुरू

जनपद के प्रसिद्ध महामाई मंदिर में जन जागृति सेवा समिति का दो दिवसीय प्राथमिक स्वास्थ्य शिविर निशुल्क कैम्प का आयोजन  का शुभारंभ किया गया ।

दिबियापुर,औरैया। जनपद के प्रसिद्ध महामाई मंदिर में जन जागृति सेवा समिति का दो दिवसीय प्राथमिक स्वास्थ्य शिविर निशुल्क कैम्प का आयोजन  का शुभारंभ किया गया । मेले में आये भक्तों ने शिविर का लाभ लिया। शिविर का आयोजन 2 वर्ष के बाद किया  गया। मालूम हो कि कोरेना काल में मेला न लगने के कारण कैम्प का आयोजन नही हो सका था।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम शंकर चतुर्वेदी ने दिल्ली से आकर समिति के लोगो से मिलकर कैम्प का आयोजन की शुरुआत की।डॉ अभिषेक द्विवेदी, डॉ वासुदेव कृष्ण एवं उनकी सहायक टीम सीएचसी अछल्दा ने योगदान दिया। समिति की टीम की ओर से  प्रदेश सचिव अभिषेक पांडेय, जिलाध्यक्ष ममता चक, चित्रा, सुशीला, पूजा , सौम्या राजपूत , मालती व सुमन आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button