माती ईको पार्क में ‘विकसित भारत सम्मेलन’ और कृषि गोष्ठी संपन्न; मिशन शक्ति के तहत महिलाएं हुईं जागरूक
माती स्थित ईको पार्क के सामुदायिक भवन में आज "विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विकास प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला (कृषि उत्पादकता गोष्ठी)" का भव्य व सफल आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित

कानपुर देहात। माती स्थित ईको पार्क के सामुदायिक भवन में आज “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विकास प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला (कृषि उत्पादकता गोष्ठी)” का भव्य व सफल आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में प्रगतिशील किसान शामिल हुए। गोष्ठी में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और कृषकों की आय दोगुनी करने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में नए नवाचारों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसी अवसर पर कानपुर देहात पुलिस द्वारा ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत एक स्थाई केंद्र स्थापित कर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090, 181, 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए साइबर अपराधों से बचाव, महिला अधिकारों तथा आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और अधिकारियों ने किसानों से आधुनिक व प्राकृतिक कृषि तकनीक अपनाने तथा आमजन से कानून व्यवस्था व सुरक्षा के प्रति सदैव सतर्क रहने की अपील की।



