रसूलाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल,दो की हालत नाजुक
कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के लहरापुर मार्ग पर यादवनगर के पास शुक्रवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए

- भेजा गया हैलट,शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा पुलिस अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के लहरापुर मार्ग पर यादवनगर के पास शुक्रवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।शुक्रवार शाम करीब सात बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक को मामूली चोट आई है।घायलों की पहचान पाल नगर रसूलाबाद निवासी बीरू 30 वर्ष,रमेश 60 वर्ष और मुकेश 40 वर्ष के रूप में हुई है।सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रसूलाबाद सीएचसी ले जाया गया।डॉक्टर ब्रजेश ने बताया कि बीरू के पेट में गंभीर चोट लगने के कारण आंतें बाहर निकल आई थीं।जबकि मुकेश भी गंभीर रूप से घायल था।दोनों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



