कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पेड़- पौधे हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं : सीमा संखवार 

जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार ने वृहद वृक्षारोपण महाअभियान के तहत मलासा विकासखंड के जगदीशपुर गांव में वनकर्मियों की टीम संग अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया।

Story Highlights
  • जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार ने वन कर्मियों संग वृहद वृक्षारोपण महाअभियान चलाया 
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार ने वृहद वृक्षारोपण महाअभियान के तहत मलासा विकासखंड के जगदीशपुर गांव में वनकर्मियों की टीम संग अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को पेड़ पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार ने शनिवार को विकासखंड के जगदीशपुर गांव पहुंचकर वनकर्मियोंं संग वृक्षारोपण अभियान चलाया।इस अवसर पर उन्होंने अलग अलग किस्म के फलदार तथा छायादार पौधे रोपित किए।
IMG 20230722 WA0089
पेड़, पौधों के महत्त्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पेड़ पौधे हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं।इनसे हमें ऑक्सीजन मिलती है साथ ही पर्यावरण का संतुलन बना रहता है।इसलिए हमें इन्हे अनावश्यक रूप से नहीं काटना चाहिए बल्कि इनकी रक्षा करनी चाहिए।प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ पौधे अवश्य ही लगाना चाहिए।
SUNIT AD
विज्ञापन
वहीं इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया।इस मौके पर वन निरीक्षक आर सी कौशल,ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह यादव,लक्ष्मी नारायण,कृष्ण वीर सिंह,सुरजीत सिंह,कोमल सिंह,जसवंत सिंह,शिववीर सिंह,अनुज सिंह,अंकुश सिंह,ओमकार सिंह,महेश सिंह,मुन्नी सिंह,सौरभ संखवार,उमेश,अनिरुद्ध, उमा देवी,रानी देवी,रामबाबू संखवार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button