शिक्षक संघ में नया बदलाव: धीरेंद्र त्रिपाठी बने कार्यकारी मंडल अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) में संगठन के पदाधिकारियों में बड़ा फेरबदल हुआ है।

पुखरायां: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) में संगठन के पदाधिकारियों में बड़ा फेरबदल हुआ है। श्रीराम स्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज के प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी को कानपुर मंडल का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह फैसला आज स्थानीय जिला कार्यालय में संपन्न हुई मासिक बैठक में लिया गया।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता और मंडलीय समिति की संस्तुति पर धीरेंद्र त्रिपाठी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी ने कहा कि त्रिपाठी के संगठन में शामिल होने से शिक्षकों और पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार होगा और मंडल के शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण होता रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा।
ये भी पढ़े- कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी कल
डॉ. द्विवेदी ने बताया कि शिक्षकों के एरियर और जीपीएफ भुगतान, एलटी ग्रेड शिक्षकों की प्रवक्ता पद पर पदोन्नति, और वेतनमान के भुगतान में आने वाली समस्याओं से पीड़ित शिक्षकों की सूची तैयार कर ली गई है। उन्होंने यह भी कहा कि उच्चाधिकारियों से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाया जाएगा। डॉ. द्विवेदी ने साफ किया कि संगठन “कक्षाओं में पढ़ाई और अधिकारों की लड़ाई” जारी रखेगा।
इस बैठक में प्रादेशिक कार्यकारिणी के सदस्य राजेंद्र भदौरिया, मंडल अध्यक्ष आरसी पांडेय, मंडल सह संयोजक पुष्पेंद्र कुमार, जनपदीय कार्यकारिणी के संरक्षक सुरेश मिश्र, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जिला मंत्री जयराम बाबू, जिला संगठन मंत्री अवनीश शुक्ल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम कुमार वर्मा और जय सिंह, भोगनीपुर तहसील प्रभारी मनोज कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़े- युवाओं को मिलेगा ‘विवेकानंद यूथ अवार्ड’, 14 सितंबर तक करें आवेदन



