उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

हरिकिशन पुरवा गांव के सामने मिला अज्ञात शव , पुलिस शिनाख्त में जुटी

शिवली थाना क्षेत्र के हरिकिशन पुरवा गांव के सामने राम गंगा नहर पटरी के दूसरी साइड पर अज्ञात 35 वर्षिय व्यक्ति का शव गड्ढे में मिलने से हड़कंप मच गया । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है । फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलित किये है

शिवली,कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के हरिकिशन पुरवा गांव के सामने राम गंगा नहर पटरी के दूसरी साइड पर अज्ञात 35 वर्षिय व्यक्ति का शव गड्ढे में मिलने से हड़कंप मच गया । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है । फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलित किये है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवा दिया है।
शिवली थाना क्षेत्र के कल्लू यादव पुत्र चन्द्रपाल निवासी हरिकिशन पुरवा ने पुलिस को सूचना दर्ज कराते हुए बताया कि वह खेत पर जा रहा था तभी निर्मल सिंह के खेत के सामने गड्ढे में शव पड़ा था । जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची । पुलिस ने अज्ञात शव की शिनाख्त के प्रयास किये लेकिन युवक की पहचान नही हो सकी है । ग्रामीणों ने बताया कि मृतक हरी टीशर्ट , नेकर , आसमानी बनियाइन पहने है । जिसके शरीर करीब 7 दिन पुराना लग रहा है । शिवली थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है शव के शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है ।

Related Articles

AD
Back to top button